आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर भाजपा ने आयोजित की कार्यशाला
- Admin Admin
- Nov 26, 2025
रामगढ़, 26 नवंबर (हि.स.)। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर भाजपा ने बुधवार को कार्यशाला का आयोजन किया। रामगढ़ कैंट मण्डल अध्यक्ष सूर्यवंश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हर घर स्वदेशी, घर घर स्वदेशी कार्यक्रम अशोका होटल के सभागार में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के तस्वीर पर माल्यार्पण कर और पुष्प निवेदित करते हुए दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया गया।
अतिथि डॉ संजय सिंह ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य संगठन की ओर से निर्धारित कार्य योजना को कैसे करना है, इसकी जानकारी देना है। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान और हर घर स्वदेशी घर घर स्वदेशी को कार्यान्वित करना है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर छोटी छोटी चीजों को लेकर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने में लगे हैं। हम सब अपने प्रयास से विकसित भारत के संकल्प को साकार कर सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन संयोजक एवं महामंत्री ऋषिकेश सिंह ने किया। मौके पर जिला मीडिया प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद, सहदेव ठाकुर, मनोज जायसवाल, बसुध तिवारी , धीरज साहू, बृजेश पाठक, मिथलेश कुमार कश्यप ,राजेश ठाकुर , मणिशंकर ठाकुर ,कुणाल दास , सुरेंद्र शर्मा, अरविंद सिंह, संजय श्रीवास्तव, शिवकुमार गुप्ता, मनोज कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश



