पहलगाम में हुई आतंकी घटना सभ्य समाज पर कलंक : चौधरी भूपेंद्र सिंह
- Admin Admin
- Apr 24, 2025
मुरादाबाद, 24 अप्रैल (हि.स.)। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना सभ्य समाज पर कलंक है। हमारी सुरक्षा एजेंसियां सजग हैं। निश्चित रूप से केंद्र सरकार ऐसी कार्रवाई करेगी, जो पाकिस्तान व आतंकियों के लिए नजीर बनेगी। यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहीं।
गुरुवार सुबह लखनऊ रवाना होने से पहले चौधरी भूपेंद्र सिंह ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए पहलगाम में हुई आतंकी घटना पर दुःख जताया और कहा कि पहली बार आतंकियों ने धर्म पूछकर लोगों को निशाना बनाया। हमारी पार्टी की संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। जो भी संगठन, संस्थाएं घटना के पीछे हैं, उन्हें सरकार चिह्नित कर रही है। सरकार उन सभी आतंकियों को चुन-चुन कर सजा देगी, जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल



