भारत रत्न सीवी रमन ने जगाई भारत की वैज्ञानिक चेतना: मुख्यमंत्री

गुवाहाटी, 21 नवंबर (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने भारत रत्न डॉ. सीवी रमन की जयंती पर उन्हें नमन् करते हुए कहा कि उन्होंने भारत की वैज्ञानिक चेतना को नई दिशा दी और प्रकाश के रहस्यों को समझने में विश्व के सामने अद्वितीय योगदान प्रस्तुत किया।

मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया संदेश में कहा कि डॉ. रमन की प्रतिभा और शोध न सिर्फ देश की गौरवपूर्ण वैज्ञानिक परंपरा को मजबूत करते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को निरंतर जिज्ञासु बने रहने, खोज करने और नवाचार की राह पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

उन्होंने कहा कि डॉ. रमन का जीवन भारत की ज्ञान-परंपरा और वैज्ञानिक उत्कर्ष का शाश्वत प्रतीक है, जो आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

   

सम्बंधित खबर