पर्यावरण संरक्षण पर जोर-सीईओ कठुआ का बिलावर में निरीक्षण व पौधारोपण अभियान

CEO Kathua inspects Billawar and conducts tree plantation drive


बिलावर, 09 जून । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी कठुआ केवल कृष्ण ने बिलावर जोन के नगरोटा गुज्जरू स्थित स्कूल में पौधारोपण अभियान का नेतृत्व किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस दौरान उन्होंने भड्डू स्कूल में आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता की अध्यक्षता भी की जिसमें छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार रखे। सीईओ ने छात्रों की जागरूकता और आत्मविश्वास की सराहना की। इसके अलावा सीईओ ने नगरोटा गुज्जरू, गुड़ाह कल्याल, भड्डू, केजीबीवी भड्डू और बिलावर सहित कई स्कूलों का शैक्षणिक व प्रशासनिक निरीक्षण किया।

उन्होंने पढ़ाई की गुणवत्ता, उपस्थिति, आधारभूत सुविधाओं और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए सुधार के निर्देश दिए। यह दौरा शिक्षा स्तर को मजबूत करने और पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने के प्रति विभाग की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

---------------

   

सम्बंधित खबर