कठुआ के सेवा पावर प्रोजेक्ट में CISF जवान ने साथियों पर चलाई गोलियां अधिकारी समेत 4 की मौत की सूचना

 जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के पहाड़ी क्षेत्र बसोहली स्थित सेवा पावर प्रोजेक्ट में तैनात CISF कर्मियों के बीच फायरिंग की गंभीर घटना सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना में एक अधिकारी समेत चार CISF कर्मियों की मौत की सूचना है।

बताया जा रहा है कि पावर प्रोजेक्ट की सुरक्षा में तैनात CISF कर्मियों के बीच किसी बात को लेकर कथित तौर पर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने के बाद एक जवान ने कथित रूप से अपने ही साथियों पर गोली चला दी। अचानक हुई फायरिंग से परियोजना परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

प्रारंभिक सूचनाओं के मुताबिक गोलीबारी में कई कर्मियों को गोलियां लगीं और चार कर्मियों के मारे जाने की सूचना है, जिनमें एक अधिकारी भी शामिल बताया जा रहा है। हालांकि मृतकों की पहचान तथा घटना के सटीक कारणों के संबंध में विस्तृत आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। क्षेत्र को सुरक्षित कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि जवानों के बीच विवाद किस कारण हुआ और फायरिंग किन परिस्थितियों में की गई।

घटना से संबंधित विस्तृत आधिकारिक बयान और मृतकों की पहचान की प्रतीक्षा है। आगे की जानकारी मिलने पर स्थिति और स्पष्ट होगी।

   

सम्बंधित खबर