कांग्रेस पार्टी दिवालियापन के दौर से गुजर रही : ब्रजेश पाठक

मुरादाबाद, 24 मई (हि.स.)। कांग्रेस पार्टी और इसके नेता इस वक्त मानसिक दिवालियापन के दौर से गुजर रहे हैं। राहुल गांधी की देश के प्रधानमंत्री के बारे में जो भाषा है, उसके लिए देश उन्हें कभी माफ नहीं करेगा। पूरा देश देख रहा है कि कांग्रेस राजनीति में भाषा के स्तर को कहां से कहां ले जा रही है। यह बातें उत्तर प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बुद्धि विहार स्थित व्हाइट हाऊस में रविवार को मुरादाबाद महानगर भाजपा के दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र को संबोधित करने के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहीं।

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता इस मिशन में जुटा है। हमारे कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। भारतीय जनता पार्टी संकल्प पत्र में किए गए एक-एक वायदे को पूरा कर रही है। डिप्टी सीएम ने कहा कांग्रेस फ्रस्ट्रेशन में है।

   

सम्बंधित खबर