जींद के जुलाना की नगर पालिका में शुरू किया हेल्पडेस्क

जींद, 3 जून (हि.स.)। जुलाना कस्बे के नगर पालिका कार्यालय में नपा प्रशासन द्वारा हैल्पडेस्क की सुविधा शुरू की गई है। हैल्पडेस्क पर एक कर्मचारी की ड्युटी लगाई गई है। जो भी नागरिक नगरपालिका में किसी भी काम के लिए आएगा तो उसे कर्मचारी द्वारा जिस कमरे में उसकी समस्या के समाधान के लिए कर्मचारी बैठें होंगे उनके पास भेजा जाएगा। नगरपालिका में अब नागरिकों को भटकने से छुटकारा मिलेगा।

मंगलवार को जुलाना नगरपालिका के चेयरमैन डा. संजय जांगड़ा ने बताया कि नगरपालिका में किसी भी नागरिक को परेशानी नहीं आने दी जाएगी। नागरिकों की सुविधा के लिए हैल्पडेस्क बनाया गया है। हैल्पडेस्क पर सभी के नाम, मोबाइल नंबर के साथ समस्या भी कर्मचारी को लिखनी होगी। कर्मचारी को उसका समाधान करने की समय सीमा भी तय करनी होगी। डा. संजय जांगड़ा ने कहा कि जुलाना नगरपालिका क्षेत्र को विकास के मामले में पीछे नहीं रहने दिया जाएगा। जल्द ही लोगों को एक भव्य सभागार मिलेगा। इसके अलावा तालाब का सौंदर्यकरण भी किया जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

   

सम्बंधित खबर