गोवंश तस्करी प्रयास विफल, 18 गोवंशों को मुक्त करवाया

Cow smuggling attempt foiled, 18 cattle rescued


कठुआ, 15 नवंबर । जिले में गोवंश तस्करों पर शिकंजा कसते हुए एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा की देखरेख में कठुआ पुलिस ने थाना राजबाग क्षेत्र से कुल 18 गोवंशों को बचाया। वहीं तस्करी में शामिल 02 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 02 वाहनों को जब्त किया।

जानकारी के अनुसार एसएचओ थाना राजबाग अजय सिंह चिब के नेतृत्व में राजबाग की एक पुलिस टीम ने एनएचडब्ल्यू राजबाग क्षेत्र में नाका/जांच के दौरान दो संदिग्ध वाहनों जेके06सी-1973 और जेके02एबी-8677 को शक के आधार पर जांच के लिए रोका जो कठुआ से जम्मू की ओर जा रहे थे । जांच के दौरान दोनों वाहनों में कुल 18 गोवंश बेरहमी से लदे पाए गए। जिसके बाद पुलिस ने ट्रकों से गोवंश को मुक्त करवाया और दोनों चालकों को गिरफ्तार कर 02 ट्रकों को मौके पर ही जब्त कर लिया गया। चालकों की पहचान मोहम्मद यूनुस पुत्र बशीर अहमद निवासी मंजीन लोअर दवारा और तोफिम निसार पुत्र निसार हुसैन निवासी गांव सैमसमात राजौरी के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना राजबाग में एफआईआर संख्या 222/2025 धारा 223 बीएनएस 11 पीसीए और एफआईआर 223/2025 धारा 223 बीएनएस 11 पीसीए अधिनियम के तहत दो तत्काल मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि इस मामले में आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

---------------

   

सम्बंधित खबर