देहरादून, 28 जुलाई (हि.स.)। श्रावण के सोमवार पर आज सुबह से ही शिव मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालु लाइनों में हैं। केदारनाथ, बदरीनाथ समेत अन्य मंदिरों में विशेष पूजा का आयोजन किया जा रहा है।
इधर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आते सुबह भगवान शिव का विभिन्न द्रव्यों से अभिषेक करने के साथ पूजन किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की।
हिन्दुस्थान समाचार / विनोद पोखरियाल



