भूख हड़ताल के 21वें दिन सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती, स्वास्थ्य बिगड़ने पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई
- Sanjay Kulshrestha
- Jul 18, 2026
नई दिल्ली, 18 जुलाई: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल के 21वें दिन शनिवार को स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद दिल्ली पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। दिल्ली पुलिस ने जारी बयान में कहा कि दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश और विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह के अनुसार सोनम वांगचुक की लगातार बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए उन्हें आवश्यक चिकित्सीय देखभाल के लिए अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस के अनुसार, अस्पताल ले जाने की कार्रवाई के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने बाधा डालने का प्रयास किया, जिससे हल्की अफरा-तफरी की स्थिति बनी। हालांकि पुलिस ने संयम बरतते हुए पूरी प्रक्रिया को सुरक्षित ढंग से पूरा किया। दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे लोगों से अपील की है कि वे शांतिपूर्वक अपना धरना समाप्त कर जल्द से जल्द स्थल खाली करें।

