सुपौल जिला सब जूनियर शतरंज प्रतियोगिता के विजेताओं को स्टेट लेवल पर खेलने का मौका
- DSS Admin
- Jun 08, 2026

सुपौल, 08 जून (हि.स.)। जिला शतरंज संघ द्वारा आयोजित सब जूनियर शतरंज प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को राज्य स्तर पर खेलने का सुनहरा मौका मिला है।
लिटेरा वैली स्कूल, पटना में चल रहे विशेष शतरंज कार्यक्रम के तहत ओपन वर्ग के विजेता पीयूष कुमार, नैतिक नाहर तथा बालिका वर्ग की विजेता प्रीति कुमारी (निर्मली) एवं आशी श्रीवास्तव (सुपौल) सहित शौर्य राज श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, सारांश राज को भी राज्य स्तर पर खेलने का मौका मिला है।
राज्य स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य भर की उभरती शतरंज प्रतिभाओं को उच्च स्तर के मंच पर अपनी क्षमता दिखाने और आगे की तैयारी करने का अवसर देना है। सुपौल जिला शतरंज संघ के सचिव शशांक राज ने जिला शतरंज संघ के सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह मौका उनके भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा। इस पहल से जिले के युवा शतरंज खिलाड़ियों में उत्साह बढ़ा है।

