डीएसबी परिसर की पूर्व छात्रा डॉ. हर्षित पंत को ‘यंग वूमन साइंटिस्ट अचीवमेंट अवार्ड’
- Admin Admin
- Nov 29, 2025
नैनीताल, 29 नवंबर (हि.स.)। डीएसबी परिसर की पूर्व छात्रा और पंडित गोविंद बल्लभ पंत पर्यावरण संस्थान की वैज्ञानिक डॉ. हर्षित पंत को देहरादून में यूकॉस्ट द्वारा आयोजित विज्ञान कांग्रेस में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों यंग वूमन साइंटिस्ट अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया गया है।
डॉ. हर्षित पंत ने प्रो. आशीष तिवारी, वानिकी विभाग के निर्देशन में वन पारिस्थितिकी पर शोध किया है। वर्तमान में वह पारिस्थितिकी तंत्र सेवाओं, जैव विविधता संरक्षण, सतत वन प्रबंधन एवं सामुदायिक विकास पर कार्य कर रही हैं। उनकी इस उपलब्धि पर संस्थान के निदेशक डॉ. आईडी भट्ट तथा कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी



