जीडीसी महानपुर में दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ

Drug de-addiction oath administered at GDC Mahanpur


कठुआ, 09 जून । चल रहे 100-दिवसीय “नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान” के तहत मंगलवार को जीडीसी महानपुर में नशा मुक्ति शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संगीता सूदन के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ जबकि इसका समन्वयन डॉ. सपना ने किया। कार्यक्रम में कॉलेज के विद्यार्थियों और फैकल्टी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. संगीता सूदन ने विद्यार्थियों एवं स्टाफ को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई, जिसमें सभी ने नशे से दूर रहने और इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। प्रतिभागियों ने कठुआ जिले को नशा मुक्त बनाने में सक्रिय योगदान देने का भी वचन दिया। अपने संबोधन में डॉ. सूदन ने नशा मुक्त समाज के निर्माण में शैक्षणिक संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए छात्रों से अपील की कि वे अपनी ऊर्जा को शिक्षा, कौशल विकास, खेल और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में लगाएं तथा अपने-अपने क्षेत्रों में नशा मुक्ति अभियान के दूत बनें। डॉ. सपना ने भी छात्रों को नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया।

इस अवसर पर फैकल्टी सदस्य प्रो. रुपाली सहित स्टाफ के रमेश, सनी, अनु राधा और अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

---------------

   

सम्बंधित खबर