EPFO में 80 अफसर पदों पर भर्ती ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका 11 सितंबर तक करें आवेदन

नई दिल्ली, 29 अगस्त। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में सहायक भविष्य निधि आयुक्त (APFC) के 80 ग्रुप ‘ए’ पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य अभ्यर्थी 11 सितंबर 2026 शाम छह बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती परीक्षा 20 दिसंबर 2026 को होगी। विशेष विज्ञापन संख्या 52/2026 के अनुसार, कुल पदों में अनारक्षित वर्ग के 29, EWS के आठ, OBC के 18, SC के 15 और ST के 10 पद शामिल हैं। इनमें तीन पद दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं।

 

आवेदन के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री आवश्यक है। कंपनी कानून, श्रम कानून अथवा लोक प्रशासन में डिप्लोमा वांछनीय योग्यता रखी गई है। सामान्य और EWS वर्ग के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष है, जबकि आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी। यह पद सातवें वेतन आयोग के लेवल-10 के अंतर्गत आता है, जिसमें मूल वेतन 56,100 से 1,77,500 रुपये प्रतिमाह है। चयन लिखित भर्ती परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा। सामान्य, OBC और EWS वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये है, जबकि महिलाओं, SC, ST और PwBD उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है।  अभ्यर्थी UPSC के ऑनलाइन पोर्टल upsconline.nic.in/ora/ पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले आधिकारिक अधिसूचना ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है।

   

सम्बंधित खबर