देश के युवाओं का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करना सरकार का संकल्प अमित शाह

नई दिल्ली, 23 जुलाई: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि देश के युवाओं का कल्याण और उनका उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करना मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता और दृढ़ संकल्प है।
उन्होंने सोशल मीडिया मंच X पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेपर लीक मामलों की सुनवाई में तेजी लाने के लिए फास्ट-ट्रैक अदालतें स्थापित करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्णय युवाओं के भविष्य की रक्षा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।


अमित शाह ने कहा कि "पेपर लीक कर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह कदम मील का पत्थर साबित होगा।"
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा था कि देश के युवाओं का हित उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और जो भी उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करेगा, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।


गौरतलब है कि हाल के दिनों में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के मामलों को लेकर केंद्र सरकार ने सख्त रुख अपनाया है और ऐसे मामलों में त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था करने का फैसला लिया है।

   

सम्बंधित खबर