दुलियाजान के कई गांवों में घुसा बूढ़ीदिहिंग नदी की बाढ़ का पानी
- Admin Admin
- Jun 03, 2025

डिब्रूगढ़ (असम), 03 जून (हि.स.)। उपरी असम के दुलियाजान में बूढ़ीदिहिंग नदी में आई बाढ़ के पानी ने कई गांवों के सामने गंभीर खतरा पैदा कर दिया है। विशेषकर दुलियाजान के बामुन गांव, नलनी पथार और टिपलिंग नगर में बूढ़ीदिहिंग नदी की बाढ़ के पानी ने कई लोगों की फसलें और घरों को जलमग्न कर दिया है।
बीती रात लोगों ने सुरक्षित स्थान के रूप में तटबंध पर शरण लिया है। इधर, लोगों ने पालतू जानवरों को भी तटबंध पर ही रखा है। बामुन गांव के लगभग 70 परिवारों ने तटबंध के ऊपर अस्थायी शिविर स्थापित करके शरण लिया है।
बीती रात को शिविर में छात्र-छात्राएं पढ़ाई करते देखे गये, बाढ़ के चलते उत्पन्न हुई विकट स्थिति के बीच लोगों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय