हंदवाड़ा में लड़कियों के लिए जामिया इस्लामिया का शिलान्यास

जम्मू, 1 सितंबर (हि.स.)। हंदवाड़ा के बांगूस रोड पर फिल्टरेशन प्लांट के पास लड़कियों के लिए जामिया इस्लामिया का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए और विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई।

ख्याति प्राप्त विद्वान सैयद मुहम्मद अरशद नदवी ने अपने संबोधन में लड़कियों की शिक्षा के लिए समर्पित संस्थानों के महत्व पर जोर दिया और इन्हें ज्ञान और आध्यात्मिक विकास का स्रोत बताया।

संस्थान के अध्यक्ष मुहम्मद अशरफ बांडे ने कहा कि निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा और इसमें महिला छात्रों के लिए हॉस्टल सुविधाएँ भी उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने जनता से परियोजना की समय पर पूरी होने के लिए उदार योगदान की अपील की।

समारोह का समापन संस्थान की सफलता और समुदाय की भलाई के लिए प्रार्थनाओं के साथ किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

   

सम्बंधित खबर