सुंदरबनी में अमृतेश्वर सरोवर की आधारशिला, आतंकवाद और नशे के खात्मे के लिए जनभागीदारी जरूरी: उपराज्यपाल

जम्मू, 21 अगस्त। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को राजौरी जिले के धरपुर, सुंदरबनी में ‘जन संचय-जन भागीदारी’ अभियान के तहत अमृतेश्वर सरोवर की आधारशिला रखी। इससे पहले उन्होंने श्री अमृतेश्वर शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश में शांति और समृद्धि की कामना की।जनसभा को संबोधित करते हुए उपराज्यपाल ने कहा कि आतंकवाद, नशाखोरी और भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए सुरक्षा एजेंसियों के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने लोगों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने और आतंक समर्थकों को अलग-थलग करने की अपील की।


सिन्हा ने कहा कि सेना, सुरक्षा बलों, जम्मू-कश्मीर पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोगों के संयुक्त प्रयासों से आतंकवाद काफी कमजोर हुआ है तथा प्रदेश के सुरक्षा परिदृश्य में बड़ा बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि आज जम्मू-कश्मीर में तिरंगा गर्व के साथ अनगिनत कंधों पर लहरा रहा है। उपराज्यपाल ने स्थानीय समस्याओं और बुनियादी ढांचे से जुड़ी मांगों के समाधान का आश्वासन भी दिया। कार्यक्रम में विधायक ठाकुर रणधीर सिंह, आईजीपी जम्मू भीम सेन टूटी, संभागीय आयुक्त रमेश कुमार, डीआईजी संदीप वजीर, उपायुक्त अभिषेक शर्मा सहित कई अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

   

सम्बंधित खबर