लद्दाख के वारी ला और पेंसी ला दर्रों में ताजा बर्फबारी, वाहन चालकों को सतर्क रहने की सलाह

लेह, 22 जुलाई: लद्दाख के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। वारी ला (Wari La) और पेंसी ला (Pensi La) दर्रों में ताजा बर्फबारी दर्ज की गई, जिससे इन मार्गों पर यात्रा करने वाले वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने बताया कि बर्फबारी के कारण सड़कें फिसलन भरी हो गई हैं और दृश्यता भी प्रभावित हो सकती है। ऐसे में यात्रियों और पर्यटकों से मौसम की ताजा जानकारी लेकर ही यात्रा शुरू करने तथा वाहनों में आवश्यक सुरक्षा उपकरण रखने की अपील की गई है।

 

 

 

 

 


संबंधित एजेंसियां सड़कों की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और आवश्यकता पड़ने पर बर्फ हटाने का कार्य भी किया जाएगा। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और जारी मौसम संबंधी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA), लेह ने 22 जुलाई से 25 जुलाई तक के लिए यात्रा परामर्श (Travel Advisory) जारी किया है। प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि खराब मौसम को देखते हुए गैर-जरूरी यात्राओं को फिलहाल टाल दें प्रशासन ने चेतावनी दी है कि सक्रिय मानसून प्रणाली के कारण निचले इलाकों में अचानक बाढ़ (Flash Flood), भूस्खलन और मलबा गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। वहीं, ऊंचाई वाले दर्रों पर बर्फबारी के कारण सड़कें फिसलन भरी हो गई हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।

   

सम्बंधित खबर