प्रदर्शनकारियों पर दर्ज एफआईआर वापस लेने की दिशा में सरकार करेगी कार्रवाई जेपी नड्डा

नई दिल्ली, 25 जुलाई: केंद्र सरकार और CJP के प्रतिनिधियों के बीच हुई तीसरे दौर की वार्ता के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने घोषणा की कि सरकार प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लेने की दिशा में आवश्यक कदम उठाएगी। यह घोषणा दोनों पक्षों के बीच हुई बैठक के बाद आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता में की गई।


जेपी नड्डा ने कहा कि आंदोलन के दौरान शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर दर्ज मामलों की समीक्षा की जाएगी और जहां उचित होगा, वहां एफआईआर वापस लेने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि CJP द्वारा प्रस्तुत पांच सूत्रीय शिक्षा सुधार चार्टर का गंभीरता से अध्ययन किया जाएगा और इस विषय पर सरकार तथा संगठन के बीच आगे भी संवाद जारी रहेगा।


बैठक के बाद CJP के प्रतिनिधियों ने दावा किया कि सरकार ने उनकी कई प्रमुख मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाया है। इनमें प्रदर्शनकारियों पर दर्ज एफआईआर वापस लेने की कार्रवाई, NEET विवाद से प्रभावित परिवारों को नियमों के अनुसार मुआवजा देने का आश्वासन तथा शिक्षा सुधार से जुड़े मुद्दों पर आगे बातचीत शामिल है।


वार्ता के बाद CJP ने घोषणा की कि वह जंतर-मंतर पर चल रहा अपना आंदोलन तत्काल प्रभाव से वापस ले रही है। संगठन ने कहा कि सरकार द्वारा दिए गए आश्वासनों के क्रियान्वयन पर उसकी नजर रहेगी और यदि तय समय के भीतर वादे पूरे नहीं किए गए तो आगे की रणनीति तय की जाएगी।

   

सम्बंधित खबर