लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों के घर ध्वस्त , अनंतनाग आतंकी हमले के बाद जम्मू कश्मीर पुलिस का बड़ा एक्शन

अनंतनाग, 23 जुलाई: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में पुलिसकर्मी पर हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकवाद के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस अभियान के तहत लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े दो आतंकियों के मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। अधिकारियों का कहना है कि ये दोनों आतंकी सुरक्षा एजेंसियों की जांच में आतंकवादी गतिविधियों और नेटवर्क से जुड़े पाए गए हैं। 

 

 

 


इस कार्रवाई के साथ ही पूरे अनंतनाग जिले और आसपास के इलाकों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस ने आतंकियों के स्थानीय नेटवर्क को तोड़ने के उद्देश्य से 2,000 से अधिक संदिग्ध ओवरग्राउंड वर्कर्स (OGWs) और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ/हिरासत में लेने की कार्रवाई की है। कई स्थानों पर छापेमारी भी जारी है। यह कार्रवाई 22 जुलाई को अनंतनाग के लाल चौक क्षेत्र में हुए आतंकी हमले के बाद की गई, जिसमें अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर तैनात जम्मू-कश्मीर पुलिस के हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी शहीद हो गए थे,

 

 

 

 

जबकि एक अन्य पुलिसकर्मी घायल हुआ था। घटना के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश तेज कर दी गई है।  सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि आतंकियों को स्थानीय स्तर पर मिलने वाली सहायता समाप्त करने के लिए उनके सहयोगियों और नेटवर्क के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, आने वाले दिनों में आतंकवादियों और उनके मददगारों के विरुद्ध अभियान और तेज किया जाएगा।

   

सम्बंधित खबर