हल्दीबाड़ी सब्जी मंडी में भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख
- Admin Admin
- Jun 07, 2025

कूचबिहार, 7 जून (हि.स)। हल्दीबाड़ी स्टेशन से सटे सब्जी मंडी में भीषण आग लग गई। शुक्रवार देर रात घटना से इलाके में दहशत फैल गई। मौके पर दमकल की तीन गाड़ियां पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने सुबह करीब ढाई बजे दूर से आग देखी। चीख-पुकार सुनकर आसपास के और लोग वहां जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने पहले आग बुझाने का प्रयास किया। खबर मिलते ही हल्दीबाड़ी दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। बाद में मेखलीगंज से एक और दमकल की गाड़ी वहां पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक दर्जनों दुकानें जल चुकी थी। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हल्दीबाड़ी थाने के आईसी कश्यप राय ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारण और नुकसान की सीमा की जांच की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार