अनूपपुर: दो अलग-अलग घटनाओं में युवक एवं नाबालिक ने लगाईं फासी, पुलिस जुटी जांच में
- DSS Admin
- Jun 09, 2026
अनूपपुर, 09 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत मंगलवार को दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक एवं एक नाबालिग बालिका ने अज्ञात कारणों से घर एवं जंगल में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस घटना के संबंध में जांच करने में जुटी हुई है।
कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत पसला के चरतरिहा टोला निवासी 45 वर्षीय मिठाईलाल उर्फ मिट्ठू ने दोपहर में अज्ञात कारणों से घर के अंदर फांसी लगा ली। सूचना पर मौके पर पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा करते हुए पोस्टामार्डम उपरांत परिजनो को सौप कर जांच में जुट गई।
दूसरी घटना ग्राम पंचायत औढेरा गांव के जल्दाटोला अंतर्गत जंगल में समनू बैगा की 16 वर्षीय पुत्री ने अज्ञात कारणों से जंगल के पेंड़ मे रस्सी एवं दुपट्टा बांधकर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। ग्रामीणों द्वारा सरपंच पति जयपाल सिंह एवं अनूपपुर के सामाजिक कार्यकर्ता शशिधर अग्रवाल को दिये जाने पर इसकी जानकारी कोतवाली निरीक्षक दिए दी गई। पुलिस घटनास्थल पर मृतिका के शव का पंचनामा, साक्षियों के कथन लेख कर जिला अस्पताल अनूपपुर के डॉक्टर टीम से मृतिका के शव का शव परीक्षण कराते हुए अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंप कर जांच कर रही है।
परिजनों एवं ग्रामीणों ने बताया कि महिला एक बच्ची के साथ दिशा-मैदान एवं सूखी लकडी लेने जंगल गए थे जिन्होंने इसे फांसी में लटके हुए मृत स्थिति में देखा।

