जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस 11 जून को बदले हुए मार्ग से चलेगी

जोधपुर, 09 जून (हि.स.)। लक्ष्मीबाई नगर यार्ड में चल रहे पुनर्निर्माण कार्य के कारण 11 जून को जोधपुर-इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस के रूट में अस्थाई बदलाव किया गया है। इस दौरान ट्रेन दोनों दिशाओं में एक-एक ट्रिप बदले हुए मार्ग से चलेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि यार्ड के दूसरे चरण के पुनर्निर्माण कार्य के चलते ट्रेन संख्या 14801 जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस 11 जून को अपने निर्धारित मार्ग रतलाम-फतेहाबाद चंद्रावतीगंज-लक्ष्मीबाई नगर-इंदौर की बजाय रतलाम-फतेहाबाद चंद्रावतीगंज-उज्जैन-देवास-लक्ष्मीबाई नगर-इंदौर मार्ग से संचालित होगी।

वहीं ट्रेन संख्या 14802, इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस भी 11 जून को अपने निर्धारित मार्ग इंदौर-लक्ष्मीबाई नगर-फतेहाबाद चंद्रावतीगंज-रतलाम के बजाय इंदौर-लक्ष्मीबाई नगर-देवास-उज्जैन-फतेहाबाद चंद्रावतीगंज-रतलाम मार्ग से चलेगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेन की ताजा जानकारी जरूर जांच लें।

   

सम्बंधित खबर