नशे के धंधे पर कठुआ पुलिस का बड़ा प्रहार तीन NDPS मामलों का आरोपी जेल भेजा

कठुआ, 5 सितंबर। नशा तस्करी के खिलाफ अभियान को तेज करते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस की कठुआ इकाई ने एक कथित आदतन नशा तस्कर के खिलाफ PIT-NDPS Act, 1988 के तहत जारी डिटेंशन वारंट को तामील कर उसे जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा (IPS) की समग्र निगरानी में की गई। पुलिस के अनुसार, 4 सितंबर 2026 को पुलिस स्टेशन कठुआ की टीम ने एसएचओ कठुआ के नेतृत्व तथा अतिरिक्त एसपी कठुआ और डीएसपी मुख्यालय कठुआ के मार्गदर्शन में डिवीजनल कमिश्नर जम्मू द्वारा जारी डिटेंशन वारंट को तामील किया।
आरोपी की पहचान जसबीर सिंह पुत्र किशन चंद, निवासी गांव चक द्राब खान, तहसील एवं जिला कठुआ के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी कथित तौर पर नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त रहा है और उसके खिलाफ पुलिस स्टेशन कठुआ में पहले से तीन NDPS मामले दर्ज हैं—FIR संख्या 419/2018 धारा 8/15/21/22/29 NDPS Act, FIR संख्या 34/2022 धारा 8/21/22 NDPS Act और FIR संख्या 63/2026 धारा 8/21/22 NDPS Act

 


पुलिस ने बताया कि जिले में नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी से जुड़ी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से आरोपी के खिलाफ एक विस्तृत डोजियर तैयार कर डिवीजनल कमिश्नर जम्मू को भेजा गया था। इसके आधार पर डिवीजनल कमिश्नर ने Prevention of Illicit Traffic in Narcotic Drugs and Psychotropic Substances (PIT-NDPS) Act, 1988 के तहत आरोपी की निरोधात्मक हिरासत का वारंट जारी किया। वारंट मिलने के बाद कठुआ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, कठुआ जिले के स्थानीय लोगों ने नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की इस कार्रवाई और नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान की सराहना की है।

   

सम्बंधित खबर