रांची, 26 नवंबर (हि.स.)। विधानसभा सचिवालय में बुधवार को संविधान दिवस मनाया गया है। इस अवसर पर झारखंड विधानसभा पोर्टिको नंबर एक के समीप विधानसभा सचिवालय के अधिकारी एवं कर्मियों की ओर से संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया गया। झारखंड विधानसभा के प्रभारी सचिव माणिक लाल हेम्ब्रम के नेतृत्व में संविधान की उद्देशिका-प्रस्तावना को पढ़ा गया। इसके साथ ही पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने उद्देशिका के पाठ को दोहराया। एक दूसरे को संविधान दिवस की बधाई दी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar



