गरीब, किसान, महिला और युवा सशक्तिकरण को समर्पित रहे मोदी सरकार के 12 वर्ष : पंकज चौधरी

कानपुर, 09 जून (हि.स.)। पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं, जिनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है। मोदी सरकार ने पारदर्शी शासन, मजबूत अर्थव्यवस्था, आधारभूत संरचना के विकास तथा भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य किया है। यह बातें मंगलवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहीं।

आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने मोदी सरकार के विश्वास, विकास और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कानपुर में समाजसेवी एवं पद्मश्री से सम्मानित अशोक साहू के एमराल्ड स्थित आवास पर आयोजित प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनसेवा के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को अपना मूल मंत्र बनाकर भारत को आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। इस दौरान उन्होंने प्रबुद्धजनों से संवाद करते हुए सरकार की उपलब्धियों, विकास योजनाओं और विकसित भारत 2047 के संकल्प पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि देश आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है और अमृतकाल में विकसित भारत का सपना साकार करने की दिशा में निरंतर अग्रसर है।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रबुद्धजनों ने भी विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए तथा राष्ट्र निर्माण और समाज विकास में सक्रिय सहभागिता का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में प्रकाश पाल, जिला अध्यक्ष अनिल दिक्षित, विधायक नीलिमा कटियार, सलिल विश्नोई, सुरेंद्र मैथानी, डॉ दिवाकर मिश्रा, अवधेश साहू, संजीव पाठक बाबी, पूनम द्विवेदी रविंदर पाटनी, योगेश अग्रवाल अनुराग शर्मा मुकुंद मिश्रा, राज कुमार रस्तोगी, गौतम कनोडिया दीपू पांडेय, दिनेश राय, केडी त्रिवेदी, विनोद शुक्ला, रामदेव शुक्ला, धर्मेंद्र सिंह धरमु, राकेश सोनकर, प्रशांत त्रिपाठी, आलोक अग्रवाल बीना आर्या आदि उपस्थित रहे।

   

सम्बंधित खबर