आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक मधुभाई कुलकर्णी के निधन पर धर्मपाल सिंह ने जताया शोक
- Admin Admin
- Sep 18, 2025
लखनऊ,18 सितम्बर (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक मधुभाई कुलकर्णी के निधन पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह ने शोक जताया है। मधुभाई कुलकर्णी का गुरूवार दोपहर डॉ. हेडगेवार अस्पताल, संभाजीनगर में निधन हो गया। वे 88 वर्ष के थे।
उन्होंने देहदान का संकल्प लिया था। उनकी अंतिम इच्छा के अनुसार उनका पार्थिव रामचंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, आर. के. दमाणी मेडिकल कॉलेज ले जाया जाएगा।
विदित हो कि मधुभाई कुलकर्णी का केन्द्र बहुत दिनों तक भारती भवन राजेन्द्र नगर लखनऊ में था। वह उत्तर प्रदेश के पालक थे। इसलिए उत्तर प्रदेश व विशेषकर अवध प्रान्त के कार्यकर्ताओं से उनका निकट का संबंध रहा है। राष्ट्रधर्म के प्रबंध संपादक डा.पवन पुत्र बादल ने भी शोक जताया है।------------
हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन



