नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई 10.65 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

सांबा, 21 जुलाई 2026: नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत नशा तस्करों के खिलाफ जारी अभियान को तेज करते हुए सांबा पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10.65 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ (चिट्टा) बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, विश्वसनीय सूचना के आधार पर थाना सांबा की एक टीम ने मनसर मोड़ पर नाका लगाया। इस दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में पैदल जा रहे एक व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली गई।
 
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से लगभग 10.65 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ (चिट्टा) बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी सुनील कुमार पुत्र बोध राज, निवासी बाग-ए-बहू, जम्मू को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया तथा बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर लिया।इस संबंध में थाना सांबा में एफआईआर संख्या 215/2026 के तहत एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/21/22 में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
 
सांबा पुलिस ने कहा कि नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत नशा तस्करों के खिलाफ कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और समाज, विशेषकर युवाओं को नशे के खतरे से बचाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

   

सम्बंधित खबर