नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई कुख्यात नशा तस्कर की बाइक जब्त
- Sanjay Kulshrestha
- Jul 21, 2026
सांबा, 21 जुलाई: नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत नशे के खिलाफ जारी सख्त कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए सांबा पुलिस ने एक कुख्यात नशा तस्कर की चल संपत्ति (मोटरसाइकिल) को एनडीपीएस अधिनियम के तहत जब्त कर लिया है।पुलिस ने बताया कि कुलजीत सिंह पुत्र भारत सिंह, निवासी सनूरा, तहसील राजपुरा, जिला सांबा की मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर JK21F-9647), जिसकी अनुमानित कीमत 75 हजार रुपये है, को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (NDPS) अधिनियम के प्रावधानों के तहत जब्त किया गया है।
जांच के दौरान यह पाया गया कि उक्त मोटरसाइकिल नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी से अर्जित धन से खरीदी गई थी। इसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए वाहन को एनडीपीएस अधिनियम के तहत जब्त कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार, कुलजीत सिंह एक कुख्यात नशा तस्कर है, जिसे PITNDPS Act के तहत भी हिरासत में लिया गया है और वर्तमान में जिला जेल जम्मू में बंद है।
सांबा पुलिस ने कहा कि नशा तस्करों के आर्थिक नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए उनकी अवैध कमाई से अर्जित संपत्तियों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने दोहराया कि नशे के कारोबार के खिलाफ यह अभियान भविष्य में भी पूरी सख्ती से जारी रहेगा, ताकि समाज, विशेषकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाया जा सके।

