सूचना विभाग में बड़े स्तर पर तबादले, राजेंद्र ढींगरा बने कल्चरल ऑफीसर जम्मू
- Sanjay Kulshrestha
- Jul 18, 2026
जम्मू। स्टेट समाचार
सूचना विभाग जम्मू कश्मीर में आदेश सं. २८-जेके (आईडी) दिनांक १७.०७.२०२६ जारी कर विभाग में कई तबादले किए हैं जिसमें राजेंद्र ढींगरा को जम्मू डीआईपीआर में कल्चरल ऑफीसर की जिम्मेदारी दी गई है।
आदेश के अनुसार शौकत हुसैन गनेई को शोपियां से जिला सूचना अधिकारी कुलगाम, इरीम अजीम को बडगाम से सूचना अधिकारी डीआईपीआर जेएंडके, कठुआ के जिला सूचना अधिकारी राजिंदर कुमार ढींगरा को कल्चरल ऑफीसर जम्मू नियुक्त किया गया है। अभिमन्यु सिंह को जिला सूचना अधिकारी डोडा से अगले आदेश तक उनकी सेवाएँ डायरेक्टर पब्लिक रिलेशंस (केबीआई), नई दिल्ली को सौंपी गई हैं; हालाँकि, उनका वेतन डीआईपीआर जेएंडके में प्रोग्राम और कोऑर्डिनेशन एग्जीक्यूटिव के खाली पद के तहत होगा।
आदिल मंजूर वानी को जिला सूचना अधिकारी बांदीपोरा से इसी पद पर कुपवाड़ा भेजा गया है। राजिंदर पॅल सिंह को डीआईपीआर जेएंडके में संपादक, गुलशन सुंबरिया, मंजीबअहमद गनेई को डीआईपीआर जेएंडके में रिक्त पद पर संपादक नियुक्त किया है। गुलशन आरा संयुक्त निदेशक सूचना कश्मीर में सहायक निदेशक सूचना (विज्ञापन) का काम देखेंगी। शबीर अहमद भट फील्ड पब्लिसिटी आफॅीसर कश्मीर, गुरप्रीत सिंह जिला सूचना अधिकारी कठुआ, लियाकत अली मीर जिला सूचना अधिकारी बडगाम, मोहम्मद औवेस गुरकू जिला सूचना अधिकारी बांदीपोरा, नत्यपाल सिंह जिला सूचना अधिकारी रामबन, परवेज अहमद लोन सूचना अधिकारी युवा, कश्मीर, सज्जाद अहमद शाह जिला सूचना अधिकारी शोपियां, हरदीप सिंह चौधरी जिला सूचना अधिकारी पूंछ पर नियुक्त किए गए हैं।

