जम्मू कश्मीर के जिला डोडा में बड़ा हादसा टला बगवाह–देसा सड़क पर विशाल चट्टान गाड़ी पर गिरी वाहन चकनाचूर सभी सुरक्षित

डोडा, 23 जुलाई: जम्मू कश्मीर में डोडा जिले के बगवाह–देसा मार्ग पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब पहाड़ी से एक विशाल चट्टान (बोल्डर) अचानक लुढ़ककर एक महिंद्रा पिकअप वाहन पर आ गिरी।
चट्टान के भारी वजन से वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ और न ही किसी प्रकार की जनहानि हुई।


लगातार हो रही बारिश के कारण डोडा और पूरे चिनाब घाटी क्षेत्र में भूस्खलन, मलबा गिरने और पहाड़ियों से पत्थर गिरने (शूटिंग स्टोन्स) की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इससे कई सड़कों पर यातायात प्रभावित हो रहा है और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।


घटना के बाद संबंधित विभाग और प्रशासन मौके पर पहुंच गया। सड़क से मलबा हटाने और बगवाह–देसा मार्ग पर यातायात बहाल करने का काम जारी है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में यात्रा करने से बचें तथा यात्रा से पहले सड़क की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें

   

सम्बंधित खबर