कांचरापाड़ा में पत्नी की हत्या का आरोपित पति गिरफ्तार
- Admin Admin
- Sep 09, 2025
उत्तर 24 परगना, 09 सितंबर (हि.स.)। सोमवार दोपहर कांचरापाड़ा के खुदीराम पल्ली के भूतबागान इलाके में कौशिक मंडल (28) नामक शख्स पर अपनी पत्नी अंकिता बर्मन (25) की हत्या का आरोप लगा था। घटना के बाद से आरोपित फरार था।
घटना की जानकारी मिलते ही कांचरापाड़ा थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया। पुलिस जांच में जुटी और देर रात ही पांडुआ से आरोपित कौशिक मंडल को गिरफ्तार कर लिया।मंगलवार को पुलिस उसे अदालत में पेश कर रिमांड की मांग करेगी। अब तक हत्या के कारणों और वारदात की सटीक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस ने कहा कि पूछताछ और जांच की प्रगति के बाद कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय



