लापता सेना का जवान कश्मीर से ही मिला छुट्टी से ड्यूटी पर लौटते वक्त हुआ था गायब

कश्मीर के अनंतनाग में छुट्टी समाप्त होने के बाद घर से ड्यूटी पर लौटते समय रहस्यमयी हालात में लापता हुआ सेना का जवान देर शाम को कश्मीर से मिल गया है। पुलिस और सेना के अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस इसे अभी आतंकी मामले से जोड़ कर नहीं देख रही है। इस मामले में सेना से लेकर पुलिस के आला अधिकारी चुप्पे साधे हुए हैं। जवान के मिलने की जानकारी परिवार को दे दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि राइफलमैन आबिद भट शनिवार को रंगरेथ मिलिट्री कैंप में ड्यूटी पर लौटने के लिए अनंतनाग के चित्तरगुल स्थित अपने घर से निकले थे। 162 टेरिटोरियल आर्मी यूनिट का सैनिक आबिद एक महीने की छुट्टी पर गया था।

शनिवार सुबह तक वह कैंप में नहीं पहुंचा तो सेना ने परिवार से संपर्क किया। इसके बाद पुलिस में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। जवान का मोबाइल फोन भी बंद था। उसके फोन की आखिरी लोकेशन की जांच करने के बाद पुलिस और सेना ने उसकी तलाश तेज कर दी। रविवार देर शाम को उसे कश्मीर से ढूंढ निकाला। सूत्रों के अनुसार आबिद मानसिक रूप से ठीक नहीं है।

   

सम्बंधित खबर