जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा विभाग में ऑनलाइन तबादला प्रक्रिया शुरू 23 अगस्त से आवेदन
- Editor Chief
- Aug 21, 2026
जम्मू, 21 अगस्त। जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा विभाग ने वर्ष 2026 के लिए वार्षिक तबादला अभियान (Annual Transfer Drive) शुरू करने की घोषणा की है। पात्र शिक्षक, लेक्चरर, हेडमास्टर, प्रिंसिपल और शिक्षा अधिकारी 23 अगस्त से 8 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। नई अधिसूचित स्थानांतरण नीति के तहत प्रशासनिक कार्यालयों अथवा निर्धारित जोन में तय कार्यकाल पूरा कर चुके कर्मचारियों के लिए इस प्रक्रिया में हिस्सा लेना अनिवार्य होगा।
इसके अलावा चिकित्सा, सुरक्षा, एकल अभिभावक और दूरदराज क्षेत्र जैसे आधारों पर स्थानांतरण चाहने वाले कर्मचारी भी आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकेंगे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि तबादले के आवेदन केवल आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल atd.jk.gov.in� के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। किसी भी प्रकार के ऑफलाइन आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। अंतिम तैनाती संस्थानों में उपलब्ध रिक्त पदों और प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पारदर्शी अंक-आधारित मेरिट प्रणाली के माध्यम से निर्धारित की जाएगी।

