पीएचई दैनिक वेतन भोगियों ने मोबाइल हाजिरी प्रणाली का विरोध किया
- DSS Admin
- Jun 08, 2026
जम्मू,, 08 जून (हि.स.)।
जल शक्ति (पीएचई) विभाग के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने मोबाइल आधारित हाजिरी प्रणाली का विरोध करते हुए अपनी लंबित मांगों के समाधान की मांग उठाई। कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से उनकी विभिन्न मांगें लंबित हैं लेकिन अब तक उनका उचित समाधान नहीं किया गया है।
प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने प्रशासन से उनकी समस्याओं पर गंभीरता से विचार करने और जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की। उनका कहना है कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान किए बिना मोबाइल हाजिरी प्रणाली लागू करना उचित नहीं है।
दैनिक वेतन भोगियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो वे अपना आंदोलन और तेज करेंगे तथा आगे की रणनीति पर विचार करेंगे।
---------------

