जनगणना संबंधी कार्य में पर्यवेक्षक व प्रगणकों को एडीएम ने दिया प्रशस्ति पत्र
- DSS Admin
- Jun 06, 2026
उन्नाव, 06 जून (हि.स.)। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुशील कुमार गोंड़ द्वारा शनिवार काे तहसील बांगरमऊ के जनगणना 2027 के मकान सूची करण व मकानों की गणना सम्बन्धी कार्य को उत्कृष्ट पूर्ण और शतप्रतिशत पूर्ण करने वाले 20 पर्यवेक्षक/ प्रगणकों को तहसील बांगरमऊ सभागार में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि आप सब के द्वारा कड़ी मेहनत व गंभीरता के साथ अपने कार्यों का निर्वहन कर जनगणना के कार्य को शतप्रतिशत पूर्ण किया गया है अवश्य ही आप सम्मान के योग्य हैं। अन्य पर्यवेक्षक/ प्रगणक भी अपने कार्य को इन कर्मचारियों से सीख लेकर समय से पूर्ण करें।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी बांगरमऊ, तहसीलदार बांगरमऊ सहित अन्य संबंधित अधिकारी व बड़ी संख्या में जनगणना के कार्य में लगे एचएलबी व पर्यवेक्षक/प्रगणक मौजूद रहे ।
---------------

