सोनीपत में फिजियोथैरेपिस्ट पर ब्लैकमेलिंग व रेप करने का आरोप

सोनीपत, 22 मई (हि.स.)। सोनीपत में एक फिजियोथैरेपी केंद्र के संचालक पर एक महिला

कर्मचारी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि आरोपी ने उसे पिस्तौल दिखाकर

डराया, बार-बार दुष्कर्म किया। उसकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने गुरुवार काे मामला

दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन आरोपी फरार है।

सोनीपत जिले की एक महिला ने फिजियोथेरेपी केंद्र के संचालक

राहुल पर ब्लैकमेल और दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह

2022-23 में केंद्र में काम करती थी। 12 जनवरी 2023 को राहुल ने उसे कार्यालय में बुलाकर

पिस्तौल दिखाई और दुष्कर्म किया। उसने आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया और

परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। इस कारण वह चुप रही। राहुल ने वीडियो का दुरुपयोग

कर बार-बार उसका शारीरिक शोषण किया। तंग आकर महिला ने सितंबर 2023 में नौकरी छोड़ दी।

नौकरी छोड़ने के बाद भी राहुल ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और

पुलिस अधिकारियों से संबंध होने का दावा कर धमकाता रहा। 27 अप्रैल 2025 को वह महिला

के घर में घुसा और उसकी नाबालिग बेटी के कमरे में अर्धनग्न हालत में पाया गया, जहां

उसने छेड़छाड़ की। महिला ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज की। सेक्टर 27 थाना पुलिस

ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, लेकिन राहुल फरार है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

   

सम्बंधित खबर