हिसार : उत्तर प्रदेश में कांस्य पद जीतने वाली हरियाणा टीम में चार खिलाड़ी हिसार के
- Admin Admin
- Apr 27, 2025

सुभाष चंद्रा फ़ाउंडेशन खेल केंद्र का रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन
हिसार, 27 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर में हाल ही में हुई
47वी सीनियर राष्ट्रीय हैंडबाल चैंपियनशिप में हरियाणा स्टेट टीम ने कांस्य पदक प्राप्त
करने वाली टीम में मुख्य चार खिलाड़ी सुभाष चंद्रा फ़ाउंडेशन हैंडबाल खेल केन्द्र गांव
सातरोड के रहे हैं। इन खिलाड़ियों में नियाणा निवासी विपुल, महाबीर कॉलोनी निवासी मोहित,
सरसाना निवासी मनोज व डाबड़ा निवासी रोहित शामिल है। विपुल को राष्ट्रीय प्रतियोगिता
का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।
फ़ाउंडेशन के खेल इंचार्ज सूबे सिंह बेनीवाल ने रविवार को बताया कि खिलाड़ियों
ने इस उत्कृष्ट प्रदर्शन का श्रेय सुभाष चंद्रा फ़ाउंडेशन के प्रतिभाशाली कोच सतवीर
सिंह पान्नू व हरियाणा खेल विभाग के वरिष्ठ कोच अनूप सिंह कासवा को जाता है। सुभाष
चंद्रा फ़ाउंडेशन की ओर से जिला के भिन्न- भिन्न गांवों में लगभग 50 खेल केन्द्र स्थापित
किए हुए हैं ताकि ग्रामीण अंचल के लड़के -लड़कियां खेलों के माध्यम से नशे से दूर रह
कर अपने सपनों को साकार कर सकें, यही फ़ाउंडेशन का उद्देश्य है सपना है।
खिलाड़ियों का फ़ाउंडेशन के खेल केंद्र पर पहुंचने पर फूलमालाओं से गांव सातरोड
के पार्षद नरेश ग्रेवाल, फ़ाउंडेशन के खेल इंचार्ज सूबे सिंह बेनीवाल, कोच सतवीर सिंह
पानू, सुमन जाखड़, तमन्ना देवी, महावीर सिंह व गणमान्य व्यक्तियों स्वागत किया। पार्षद
नरेश ग्रेवाल ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे गांव के कन्या सीनियर सैकंडरी स्कूल
में जो फ़ाउंडेशन द्वारा हेंडबाल खेल का केन्द्र स्थापित किया हुआ है उसमें लगभग
150 लड़कियां सुबह-शाम अभ्यास कर अपने सपनों को साकार कर रही है। खिलाड़ियों के स्वागत
में गांव लाडवा की लड़कियों की खेल नर्सरी व सुभाष चंद्रा फ़ाउंडेशन खेल के केंद्र
की लड़कियों का फ्रैंडली मैच भी करवाया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर