पुलिस का 5 घंटे चला धरपकड़ अभियान, 115 अभियुक्त गिरफ्तार
- Admin Admin
- Mar 30, 2025
फिरोजाबाद, 30 मार्च (हि.स.)। जनपद पुलिस ने शनिवार की रात में पांच घंटे अभियान चलाकर 115 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त विभिन्न मुकदमों में वांछित हैं जो फरार चल रहे थे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा वारंटियों एनबीडब्ल्यू व एसआर केसों में वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध शनिवार की रात 12.00 बजे से रविवार की सुबह 05.00 बजे तक अभियान चलाया। इस अभियान के अन्तर्गत जनपदीय पुलिस द्वारा कुल 115 एनबीडब्ल्यू अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। इनमें थाना उत्तर ने 5, थाना दक्षिण ने 3, थाना, थाना रामगढ़ ने 3, थाना रसूलपुर ने 11, थाना टूंडला ने 9, थाना नारखी ने 5, थाना पचोखरा ने 2, थाना रजाबली ने 7, थाना नगला सिंघी ने 3, थाना सिरसागंज ने 12, थाना नगला खंगर ने 3, थाना अराव ने 3, थाना नसीरपुर ने 5, थाना शिकोहाबाद ने 10, थाना मक्खनपुर ने 2, थाना खैरगढ़ ने 4, थाना जसराना ने 6, थाना फरिहा ने 2, थाना एका ने 8, थाना लाइनपार ने 3, थाना मटसेना ने 1 व बसई मोहम्मदपुर ने 8 अभियुक्त को पकड़ा है।
इस प्रकार जनपदीय पुलिस टीम द्वारा मात्र 5 घण्टे में एनबीडब्ल्यू वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 115 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस के अनुसार वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़



