सीमांत गांव की बहनों ने जवानों को बांधी राखी

गूंजी में सेना की ओर से आयोजित कार्यक्रम।

पिथौरागढ़, 8 अगस्त (हि.स.)। पिथौरागढ़ जिले के सीमांत गांव की बहनों ने सेना के जवानों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी दीर्घायु की कामना की। इस दाैरान जवानों ने भी बहनों के रक्षा का संकल्प दोहराया।

व्यास घाटी की दुर्गम पहाड़ियों और विषम परिस्थितियों में सीमा पर तैनात भारतीय सेना की ओर से गूंजी में गांव की महिलाओं और बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाया। इस अवसर पर रंग समुदाय की बहनों ने परंपरागत तरीके से जवानों ने तिलक लगाकर उन्हें राखी बांधी और उनकी सलामती की कामना की। इसके बदले में जवानों ने भी बहनों को मिठाइयां, उपहार देकर उनकी रक्षा का संकल्प दोहराया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार

   

सम्बंधित खबर