न्यू गुवाहाटी में जनसमस्याओं के समाधान को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

गुवाहाटी, 09 जून (हि.स.)। गुवाहाटी के महापौर मृगेन सरनिया ने मंगलवार को न्यू गुवाहाटी विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक दिप्लुरंजन शर्मा की उपस्थिति में न्यू गुवाहाटी समजिला के सभी विभागों के साथ आयोजित एक समीक्षा बैठक में भाग लिया।

बैठक में क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से बाढ़ की समस्या तथा उससे उत्पन्न चुनौतियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा पेयजल संकट के समाधान के लिए भी चर्चा हुई, जिसमें जलापूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के संबंध में एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक निर्णय लिया गया।

बैठक में न्यू गुवाहाटी समजिला आयुक्त अरुंधती नरह मिपुन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं पार्षदगण उपस्थित रहे। बैठक के दौरान क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने तथा जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए समन्वित प्रयासों पर जोर दिया गया।

---------

   

सम्बंधित खबर