SMUGGLER ARRESTED उधमपुर पुलिस ने 60 बोतल अवैध शराब जब्त, एक तस्कर किया गिरफ्तार
- editor i editor
- Jan 13, 2025
SMUGGLER ARRESTED रौन दोमेल पुलिस ने रामनगर-उधमपुर तवी पुलिस ने एक गाड़ी की जांच के दौरान उसमें से 60 बोतल शराब बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जानकारी अनुसार पुलिस पोस्ट रौन दोमेल की पुलिस टीम ने इंचार्ज पुलिस पोस्ट के नेतृत्व में रामनगर-उधमपुर मार्ग पर तवी पुल के पास वाहन चेकिंग ड्यूटी के दौरान एक ऑल्टो कार को चेकिंग के लिए रोका जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर (जे.के,14,एच-4669) था। उक्त वाहन की जांच करने पर उससे 60 बोतल अवैध शराब (प्रत्येक 180 मिलीलीटर) बरामद की गई। पुलिस इस संबंध में एक आरोपी (चालक) बलदेव सिंह पुत्र अमरू निवासी कघोट, रामनगर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में पुलिस स्टेशन उधमपुर में एफआईआर संख्या 20/2025 आबकारी अधिनियम की धारा 48 (ए)के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है



