एसएसबी 71वीं वाहिनी के जवानो ने निकाला हर घर तिरंगा जागरूकता बाइक रैली

पूर्वी चंपारण,11 अगस्त (हि.स.)। सशस्त्र सीमा बल(एसएसबी) 71वीं वाहिनी के जवानो ने मुख्यालय के निर्देश पर सोमवार को संदर्भित सभी सीमा चौकी क्षेत्र में प्रफुल्ल कुमार, कमान्डेंट के निर्देशन में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ,हर घर तिरंगा बाइक रैली व साइकिल रैली का आयोजन किया गया।

इस मौके पर कमांडेट ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रीय गौरव और एकता की नई भावना को बढ़ावा देना चाहता है। ऐसे में प्रत्येक नागरिको को अपने घरो पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से यह जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।वर्ष 2022 में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत यह अभियान शुरू किया गया था।

इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक भारतीय परिवार को गर्व से भारतीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित करके एकता, देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को बढ़ावा देना है। 2-15 अगस्त 2025 तक हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेने के लिए, घर पर तिरंगा फहराएँ और एकता, गौरव और राष्ट्रवाद के रंगों का जश्न मनाएँ जो हमें एक सूत्र में बांधते हैं।

हर घर तिरंगा पहल का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के भीतर देश भक्ति की गहरी भावना जगाना और हमारे राष्ट्रीय ध्वज के महत्व के बारे में अधिक समझ विकसित करना है। इस कार्यक्रम के दौरान वाहिनी मुख्यालय , समवाय ,सीमा चौकियो के बल कर्मियों द्वारा मोटर साइकिल रैली /साइकिल रैली निकाल कर लोगो को 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच अपने घर पर तिरंगा झंडा लगाकर आजादी का अमृत महोत्सव मनाने हेतु एवं तिरंगे के साथ अपनी एक सेल्फी भी आधिकारिक वेबसाइट www.harghartiranga.com पर अपलोड करने हेतु जागरूक किया गया।

इस कार्यक्रम के दौरान वाहिनी के अधिकारीगण अधीनस्थ अधिकारीगण, सभी बलकर्मी, ग्रामीण जनता स्कूली बच्चों एवं ग्रामीण जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / आनंद कुमार

   

सम्बंधित खबर