राजौरी में दो संदिग्ध आतंकियों की तलाश में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू

जम्मू, 14 जुलाई: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के थानामंडी क्षेत्र में दो संदिग्ध आतंकियों की गतिविधि सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद मंगलवार को सुरक्षा बलों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारियों के अनुसार, रविवार देर रात दो संदिग्ध व्यक्ति एक सड़क पार करते हुए सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिए। इसके बाद स्थानीय पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और भारतीय सेना ने संयुक्त रूप से पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सुरक्षा बलों ने भंगाई, हसप्लोट, करयोट, कोपरा टॉप तथा आसपास के जंगलों और गांवों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया, ताकि दोनों संदिग्धों का पता लगाया जा सके।अधिकारियों ने बताया कि समाचार लिखे जाने तक तलाशी अभियान जारी था। (एजेंसियां)

 

   

सम्बंधित खबर