पुलिस के कुर्की जब्ती कार्रवाई के दवाब में लक्ष्मीपुर के मुखिया ने किया आत्मसमर्पण

अररिया फोटो:हिरासत मैनुखिया

अररिया 09 जून(हि.स.)। लंबे समय से फरार चल रहे कुर्साकांटा के लक्ष्मीपुर मुखिया अरुण यादव के खिलाफ कोर्ट द्वारा कुर्की जब्ती के आदेश निकलने के बाद कुर्साकांटा थाना पुलिस द्वारा मंगलवार को की जा रही कार्रवाई के दवाब में मुखिया ने आत्मसमर्पण कर दिया। वह चेक बाउंस सहित एक अन्य मामले में लंबे समय से फरार चल रहे थे।

जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस के द्वारा विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी भी की गई थी ।लेकिन मुखिया अरुण यादव लगातार फरार चल रहा था जिसके बाद पुलिस ने न्यायालय में कुर्की जब्ती को लेकर आवेदन किया था, जिस पर न्यायालय ने कुर्की जब्ती का आदेश जारी किया था। जिसके तहत पुलिसिया कार्रवाई के दौरान ही मुखिया ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

पुलिस न्यायिक हिरासत में मुखिया अरुण यादव को जेल भेज दिया है।

   

सम्बंधित खबर