झेलम नदी में नहाते समय 13 वर्षीय एक लड़का डूबा
- Admin Admin
- Jul 04, 2025
बांदीपुरा, 04 जुलाई (हि.स.)। बांदीपुरा जिले के हाजिन इलाके में शुक्रवार को झेलम नदी में नहाते समय 13 वर्षीय एक लड़का डूब गया।
एक अधिकारी ने बताया कि घटना के तुरंत बाद उसे खोजने के लिए बचाव अभियान शुरू किया गया। लड़के की पहचान हाजिन के बहाराबाद इलाके के तारिक वानी के बेटे शाहिद अहमद के रूप में हुई है। किशोर का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान जारी है।
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता



