मनरेगा के 15 लोकपालों का कार्यकाल एक वर्ष के लिए पुन: बढ़ा

लखनऊ, 19 अगस्त (हि.स.)। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के अनुमोदन के बाद उत्तर प्रदेश शासन की ओर से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अन्तर्गत छह दिसम्बर 2021 में नियुक्त लोकपालों के सापेक्ष 15 लोकपालों का कार्यकाल पुन: बढ़ा दिया गया है।

शासन ने विजय कुमार (प्रयागराज), धनन्जय कुमार राय (बलिया), दिवाकर त्रिवेदी(लखीमपुर खीरी), पवन कुमार लाल (सन्तकबीरनगर), विनीता पाण्डेय(मऊ), नवीन कुमार (गोरखपुर), आनन्द उपमन्यु (बलरामपुर), गंगा सिह सेंगर (जालौन), राकेश कुमार श्रीवास्तव (कुशीनगर), लक्ष्मी श्रीवास्तव (बाराबंकी), डा. अरविन्द प्रताप सिंह यादव (सीतापुर), महेंद्र विक्रम सिंह (सुल्तानपुर), राज कुमार श्रीवास्तव (अयोध्या), गीता देवी (गाजीपुर) व शिवपूजन सिंह चित्रकूट का कार्यकाल पुन: एक वर्ष के लिए बढ़ाया गया है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उत्तर प्रदेश शासन ग्राम्य विकास विभाग की जारी कर दिया गया है।

सम्बन्धित लोकपालाें द्वारा लोकपाल तथा अपीलीय अधिकरण सम्बन्धी भारत सरकार की गाइडलाइन 20 मार्च 2023 के अनुसार प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध रूप से निस्तारण किया जायेगा एवं राज्य सरकार को त्रैमासिक रिपोर्ट एवं वार्षिक रिपोर्ट उपलब्ध कराया जाएगा। असन्तोष प्रदर्शन पर राज्य सरकार द्वारा लोकपाल कभी भी हटाये जा सकते हैं। प्रदर्शन का मूल्यांकन राज्य सरकार द्वारा किया जायेगा। लोकपाल के क्रियाकलापों के निष्पादन के लिए आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्था सम्बन्धित जनपदों के जिलाधिकारियों की ओर से सुनिश्चित की जायेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा

   

सम्बंधित खबर