जम्मू-कश्मीर के जिला कठुआ में बाढ़ के कहर से बह गया पुराना सांबा-कठुआ मार्ग कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूटा

कठुआ, 22 जुलाई: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में लगातार हो रही भारी बारिश और फ्लैश फ्लड के कारण सहार खड्ड में जलस्तर बढ़ने से पुराना सांबा-कठुआ मार्ग (Old Samba–Kathua Road) का एक हिस्सा बह गया। सड़क क्षतिग्रस्त होने से नागरी तहसील को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग बाधित हो गया है। तेज बहाव के कारण शेरपुर गांव को जाने वाला संपर्क मार्ग भी बह गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले वर्ष भी इसी स्थान पर इसी तरह का नुकसान हुआ था,

 

 

 

 

 

लेकिन स्थायी समाधान नहीं होने के कारण इस बार फिर सड़क बह गई, जिससे ग्रामीणों और यात्रियों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई है। बारिश के चलते जिले के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल राहत, सड़क की बहाली और बाढ़ से बचाव के लिए स्थायी सुरक्षा उपाय करने की मांग की है। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

   

सम्बंधित खबर