दिल्ली की जनता ने केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर लगाई मोहर- हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डा. कृष्ण लाल मिड्ढा

चंडीगढ़ हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डा. कृष्ण लाल मिड्ढा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर मोहर लगा दी है विधानसभा उपाध्यक्ष आज रोहतक में पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह पहले से ही तय था कि इस बार दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी, क्योंकि अरविंद केजरीवाल ने चुनाव के दौरान यमुना के पानी को लेकर हरियाणा पर झूठे आरोप लगाए थे। केजरीवाल का जन्म हरियाणा में हुआ और उनकी मातृभूमि हरियाणा है, ऐसे में उन्हें हरियाणा पर इस तरह के आरोप नहीं लगाने चाहिए थे।  डा. कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कि हरियाणा के साथ लगती दिल्ली की विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी तो अब तक विपक्ष का नेता तक नहीं चुन पाई। डा. कृष्ण लाल मिड्ढा ने हरियाणा में होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत का दावा किया।

   

सम्बंधित खबर